बिलासपुर ,तखतपुर
जितेन्द्र भास्कर
अवैध मुर्गी दाने व्यापार से ग्रामवासी परेशान
बिलासपुर कलेक्टर को ग्राम वासियों ने दी सूचना ..
जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत पथर्रा का आश्रित ग्राम मोहनभाटा में बंद पड़े पुराने हवाई रनवे पर
शराब भट्टी से निकले अवशिष्ट पदार्थ मोहन भाटा में डंप किया जाता है बता दे की मुर्गी दाना बनाने का गोरखधंधा जोरों पर है शराब भट्टी से वेस्टेज बदबूदार मैटेरियल को लाकर मजदूरों से सुखवाया जाता है जिसके बाद केमिकल मिक्स करके पैकिंग कर मार्केट में बेची जा रही है,जिसके बाद भी इस पर संबंधित अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही, जानकारी के मुताबिक ये जो अवैध मुर्गी दाना बनाने का कार्य बिना परमिशन के पर्यावरण को प्रदूषित करने का काम विगत कई साल से चलते आ रहा है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह प्रदूषण फैलाने वाली कार्य लंबे समय से चल रही है,जिससे स्थानीय लोगों का इस बदबूदार वेस्टेज के करण जीना दूभर हो गया है।



0 Comments