*सघन पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 119 टीम ने चौदह हजार बच्चों को पिलायी खुराक*
रिपोर्ट ---जयविलास शर्मा
*घुमंतु मजदूरों के बच्चे ना छुटे इसके लिये खुराक पिलाने स्पेशल टीम घर घर पहुंचा
देवभोग---शासन के निर्देशानुसार सघन पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम देवभोग में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 यानी तीन दिन चलाया गया जिसमें 0 से 5 बर्ष के 14067 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य देवभोग स्वास्थ्य विभाग के सामने था जिसे विभाग के टीम ने तीन दिन में पूरा कर दिया।
*119 टीम ने तीन दिन में चौदह हजार एक सौ पचास को पिलायी खुराक*
इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक भर में 119 टीम बनाई गई थीं। लक्ष्य के अनुरूप प्रथम दिवस दिनांक 03 मार्च 2024 रविवार को 13215 बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक दी गई।
दूसरे दिन सोमवार को ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा गृह भेंट और निरीक्षण कर 723 बच्चों को दवा पिलाई गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन भी 202 बच्चों को गृह भेंट कर छूटे बच्चों को अधिकारी/कर्मचारी द्वारा
पल्स पोलियो की खुराक दी गई। सघन पल्स पोलियो अभियान के निरीक्षण हेतु 12 सुपरवाइजर तथा मोबाइल टीम भी बनाएं गई थीं।
*अभियान को सफल करने निरीक्षण टीम ने भी पिलायी खुराक*
निरीक्षण में निकले डा.इंद्र जितेंद्र भारद्वाज व नव पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा.रोशन कंचन सीनियर सुपरवाइजर श्री आर सी वर्मा प्रभारी (बीईटीओ) श्री अजय डडसेना (प्रभारी कोल्डचैन हेंडलर) भ्रमण करते हुए ईट,भट्टा और घुमंतू प्रवासी लोहार मजदूरों के डेरा में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाते देखे गए।
श्री आर सी वर्मा से बात करने पर कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार रेड्डी द्वारा पूर्व से प्रशिक्षण जैसी सभी तैयारियां की जा चुकी थी जिससे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुगमता हासिल हुई है।

0 Comments