Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गुकोंदल में शिक्षा समिति कि बैठक आयोजित*

* *दुर्गुकोंदल में शिक्षा समिति कि बैठक आयोजित*



दुर्गूकोंदल । ब्लॉक स्तरीय शिक्षा समिति का बैठक  खंड स्रोत कार्यालय के सभागृह में दिनांक 7/ 3/ 2023 को सभापति  मनीषा मांडवी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस दौरान बैठक प्रारंभ के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  जन प्रतिनिधियों के द्वारा महिलाओं को शाल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे के द्वारा निम्न एजेण्डा पर चर्चा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय  विद्यालय की जानकारी संबंध में, भवन विहीन शालाओं की जानकारी के संबंध में, स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कार्यों की जानकारी संबंध में ,मध्यान भोजन योजना की जानकारी के संबंध में, शैक्षणिक गुणवत्ता आदि पर स विस्तार चर्चा किया गया। जिन जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी एवं एकल शिक्षकीय हैं वहां अतिशीघ्र शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी और भवन विहिन शालाओं की जानकारी भी उच्च स्तर को भेजी जाएगी ।मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत रसोइयों एवं कुकिंग कास्ट की राशि रसोईया एवं समितियां के खातों पर जमा कर दी गई है। शिक्षा गुणवत्ता की चर्चा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं परीक्षाएं अंगना में शिक्षा आदि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद सदस्य नागसाय तुलावी, राधा अशोक जैन ,जोहन गावड़े,अर्जुन टांडिया, सुश्री मुकेश्वरी नरेटी,   लीलावती टांडिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी   सहायक खंड शिक्षा अधिकारी  अंजनी मंडावी ,सविता सेन ,यशोदा मरकाम ,हेमलता नेताम, लिलेश्वरी कांगे ,उर्मिला पुड़ो, खंड स्त्रोत समन्वयक  लतीफ सोम एवं संकुल समन्वयक शंकर नागवंशी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments