Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: पी.एम.नरेन्द्र मोदी का संदेश दुलदुला पहुंचा

*पी.एम.नरेन्द्र मोदी का संदेश दुलदुला पहुंचा.......*

*नारी भगवान का रूप होती है....... कपिल देव साय*



Jashpur/duldula


           By -  Nitish kumar 


06 मार्च। न केवल भारत बल्कि पुरी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी के उत्थान और नारी सशक्तिकरण के अनेक योजनाएं बनाई हैं, श्री मोदी स्व-सहायता समूह की महिला को गांव से राष्ट्र तक आगे बढ़ाने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं......

       उक्त संबोधन भाजपा दुलदुला के मण्डल और शिक्षा समिति के अध्यक्ष तथा जनपद पंचायत दुलदुला के उपाध्यक्ष श्री कपिल देव साय ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान को संबोधित करते हुए कहा.... उन्होंने आगे कहा आज दुलदुला विकास खण्ड की महिलाएं बिहान कार्यक्रम के माध्यम से शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रशासन से कदम से कदम मिलाकर घर -घर गांव गांव पहुंचा रही है.....श्री साय ने स्व-सहायता समूह की तारीफ करते हुए कहां कि  नारी को भगवान का रूप दिया गया है.....

राष्ट्रीय आजीविका मिशन *बिहान* द्वारा सामुदायिक भवन, जनपद पंचायत दुलदुला में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान को जिला पंचायत जशपुर के सदस्य श्रीमती ममता कश्यप,जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती चन्द्र प्रभा भगत, उपाध्यक्ष श्री कपिल देव साय, जनपद पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह, करडेगा सरपंच आशा पैंकरा, भाजपा युवा मोर्चा के रोहित गुप्ता, सीईओ श्री दीपक मिंज, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री नेहरू सोनी सहित बिहान के सभी अधिकारी और कर्मचारी तथा बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की हजारों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होकर एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन सुना और उनके संकल्प को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया....... सभी वक्ताओं ने बिहान और नारी शक्ति की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री जी के द्वारा महिलाओं को आगे और समृद्ध करने के प्रयासों की प्रशंसा की......

कार्यक्रम में बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया..... सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार प्रस्तुति भी दी गई....मंचस अतिथियों ने बिहान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया..... कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का बिहान के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया........

Post a Comment

0 Comments