पीएम जनमन योजना की सड़कें 2 महीने में ही उखाड़ने लगी
बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत खटवा बरदर के स्कूल से लेकर गौचर परा तक सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया था जो कि अब ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण का कार्य चल रहा है और बीच सड़क में मिट्टी डालने की वजह से अब आगमन बाधित हो रहा है और जगह-जगह सड़के उखड़ने लगी, दो दिन की बारिश से सड़कों के निर्माण कार्य की पोल खुल गई है पीएम जनमन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाह ठेकेदार के ऊपर सड़क की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जनमन योजना के जरिए करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क निर्माण करा रही हैं ग्राम पंचायत में बनी नई सड़कें निर्माण के महज 2 महीने बाद ही सवालों के घेरे में आ गई हैं.
हल्की बारिश में ही सड़कों की खुली पोल
ग्राम पचायत खटवा बरदर के गौवचर पारा में जनमन योजना के तहत निर्मित सड़कें पहली ही बारिश में अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं. ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण किया गया. यही वजह है कि सड़कों पर जगह-जगह मोटी दरारें उभर आई हैं और कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी
जनमन योजना के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश ने निर्माण कार्य की वास्तविकता उजागर कर दी ।मुरुम के ऊपर काफी पतली लेयर गिट्टी और डामरी ठेकेदार ने बिछाई है. दो दिन की बारिश में सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है.सड़क निर्माण बेहद घटिया तरीके से किया गया है

0 Comments