Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: मां कर्मा जयंती महोत्सव"

बालोद

लोकेशन सूरेगांव

तारीख 07/04/24


*आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी देवरी ब्लॉक के ग्राम सुरेगांव में समस्त परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं ग्रामीण साहू समाज सुरेगांव द्वारा आयोजित "मां कर्मा जयंती महोत्सव" में शामिल होकर भक्ति माता कर्मा की पूजा अर्चना  कर समाज की खुशहाली की कामना की।* 




*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया।*


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार अटल अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज परसाडीह, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, टेमन देशमुख जनपद सदस्य, पोषण साहू, अजय साहू, टुमन लाल साहू, श्रीमती पुष्पा कश्यप, श्रीमती उर्मिला साहू, हेमलाल साहू, महावीर साहू, टुमन साहू, राजीव देशमुख सहित समस्त परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments