*जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों का संकुल स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
दुर्गूकोंदल । जवाहर
विद्यालय करप कांकेर के लिए संकुल दुर्गूकोंदल से चार बच्चों का चयन हुआ है,जिनका सम्मान समारोह संकुल भवन दुर्गूकोंदल में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी मंडावी, संकुल प्राचार्य एस डी दास एवं एकलव्य स्कूल के प्राचार्य बी एन नरेटी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 6/4/2024 को संकुल समन्वयक शंकर नागवंशी द्वारा किया गया। चयनित विद्यार्थियों में कु .बबली कोठारी, रूपेंद्र दुग्गा सेजेस दुर्गूकोंदल, लोकेश मरकाम प्राथमिक शाला दुर्गूकोंदल एवं कुणाल मरकाम सरस्वती शिशु मंदिर दुर्गूकोंदल रहे, इनके साथ संस्था के प्रधान पाठकों एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों श्रीपति दत्ता का भी सम्मान किया गया एवं शिक्षिका कु दीक्षा रात्रे रेश्मा कार्के एवं मंजुषा मिंज की भी मेहनत की प्रशंसा की गयी जोकि दिपावली अवकाश में भी कक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किए। इन संस्थानों से प्रति वर्ष विद्यार्थियों का चयन नवोदय, प्रयास विद्यालय, एकलव्य, कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में चयनित होना संकुल एवं ब्लाक के लिए गौरव शाली बात है। समारोह में अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि पालक, बालक और शिक्षक यदि एक होकर अग्रसर हों तो शिक्षा का स्तर ऊंचा तो उठेगा और समाज का विकास भी होगा। संकुल प्राचार्य ने शिक्षको के मेहनत लगन एवं कार्य शैली की प्रशंसा की एवं बधाई दी। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों एवं उनके साथ आए पालकों को बधाई दी एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को आने वाले सत्र में दुगुनी उत्साह से कार्य करने को कहा। विगत दो वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस पी कोसरे को भी बहुत बधाई दिए । खंड शिक्षा कार्यालय,दुर्गूकोंदल की ओर से भी एवं एकलव्य प्राचार्य की तरफ सेभी बच्चों को सम्मानित किया गया।इस अवसर शिक्षक श्रीपति दत्ता, हरिशंकर उयके,महेश दीवान, नरेंद्र साहू, जागेश्वर डहरे शोभा श्रीवास्तव राज नरेटी,पुनिता दुग्गे, श्रुतिकीर्ति पांडे सावित्री मंडल केवरा गायकवाड़ आदि उपस्थित रहे।


0 Comments