*भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्से सुरुंगदोह मे स्थापना दिवस मनाया*
दुगूकोदल 06/04/2024 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल के अंतर्गत सुरुंगदोह व कोड़ेकुर्से मे स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ है इस अवसर पर परम श्रद्धेय स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कोड़ेकुर्से चौक से बाजार स्थल तक रैली निकाल कर स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा जिले के जिला उपाध्यक्ष (छाया विधायक प्रत्याशी विधानसभा चुनाव 2023) गौतम उइके ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ पार्टी की स्थापना दिवस को मनाये और प्रत्येक कार्यकर्ता के घर मे झंडा बांधे और भाजपा मे प्रवेश कर प्रथम बार स्थापना दिवस पर उद्बोधन मे कहा कोमल हुपेंडी ने अपने विचार रखते हुए अधिक से अधिक मतों से बढ़त बनाएंगे। हर क्षेत्र गांव गांव घर घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे मे बताएंगे साथ ही मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी ने कहा पोलिंग बूथ की बैठक कर लोकसभा चुनाव के रूप रेखा बनाया प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने के लिए निर्देश दिया गया और घर घर जाकर सरकार के योजना को बताएं और अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने को कहा गया। अधिक से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे जिसमें उपस्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता *छाया विधयाक गौतम उइके, मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, नव प्रवेश श्री कोमल हूपेंडी महामंत्री फूलसिंह मंडावी, जनक आरदे,* रामलाल जैन, पंचम जैन, परशुराम पुंगाटी, नामदेव मरकाम, मनोज बोदलकर, अशोक भास्कर, कमला रावटे, अहलिया भास्कर, रैमोबाई भास्कर, अशोक रावटे, अगेश रावटे, आदि थे।


0 Comments