Ticker

6/recent/ticker-posts

Devbhog: भाजपा का हर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम में 30 मीटर का तिरंगा यात्रा*

 *भाजपा का हर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम में 30 मीटर का तिरंगा यात्रा*


*भाजयुमो के अगुवाई में पूर्व संसदीय सचिव हुये  तिरंगा यात्रा में शामिल 



देवभोग -गांव को राष्ट्रीयता से जोड़ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा फहराने के अभियान में स्थानीय प्रशासन के बाद अब भाजपाई भी देवभोग नगर तिरंगा यात्रा निकाला भाजयुमो के नेतृत्व में निकाले गये इस तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों ने तीस मीटर तिरंगा के साथ यात्रा निकाली। जहां इस तिरंगा यात्रा में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी भी शामिल हुये वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप सहित होरी लाल साहू, चंद्रशेखर सोनवानी, विहिप जिला मंत्री गौरीशंकर कश्यप मंडल अध्यक्ष लुद्रास साहू , शोभाचंद पात्र, सुशील  यादव,झाखरपारा सरपंच सनत मांझी ,घोघर सरपंच बृजलाल सोरी, और सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुये।


*भाजपा बुथों में बांटेगी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा*


भाजपा केन्द्र सरकार के इस अभियान को सफल करने में जुटी है जहां इस अभियान को दो वर्ष हो रहे हैं भाजपा इस बार बुथ स्तर  पर बुथ के प्रत्येक घरों में तिरंगा लगायेगी। मुहिम को सफल करने भाजपा  की प्रदेश इकाई मण्डलों में राष्ट्रीय ध्वज भेजी है जहां से बुथो तक भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments