Ticker

6/recent/ticker-posts

Janjgir: हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवागढ़ पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया।*

 सिटी :- जांजगीर चाम्पा 

रिपोर्टर :- राजेन्द्र रत्नाकर 

  हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवागढ़ पुलिस द्वारा  शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग का  आयोजन किया गया।*




 वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02.03.2024 को  हमर संग कार्यक्रम  का आयोजन DSP अजाक श्री अनिल कुर्रे, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया।


  कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया। 

    

    कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता के विभिन्न विडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगो को दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments