Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र भ्रष्टाचार की हद :सुचित्रा साहू

 गुण्डरदेही 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 15/06/26

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र भ्रष्टाचार की हद :सुचित्रा साहू



मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जो की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार के लिए एक अच्छी पहल के रूप में पूर्ववर्ती सरकार व वर्तमान सरकार के द्वारा चलाई जा रही है ।जिससे कि गरीब परिवार की बेटियां भी बिना किसी पारिवारिक खर्च की अपनी डोली सजा सके । इस योजना के तहत पूर्व में भाजपा की सरकार एक जोड़े के लिए मात्र ₹15000 रुपये  देती थी, जिसे माननीय भूपेश बघेल की सरकार ने अपने कार्यकाल में बढ़ाकर 50000 रुपए किये। किंतु वर्तमान विष्णु देव की सरकार विवाह जैसे संवेदनशील मामलों में भ्रष्टाचार करके लोगों की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है । महिला बाल विकास विभाग में महिला मंत्री के होते हुए भी महिलाओ के  अधिकार पर डाका डालने का काम महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है । जिस मंगलसूत्र को भाजपा चुनावी मंचों से सम्मान का प्रतीक बताती थी, आज इस सम्मान को तार-तार करने वाली घटनाएं देखने को मिल रही है ।हम पूछना चाहते हैं क्या यही भाजपा का महिला सम्मान है, क्या यही महतारियों के प्रति संवेदनशीलता है? सम्मान के नाम पर राजनीति नहीं बल्कि संवेदनशील शासन चाहिए।

इस योजना के तहत मनेंद्रगढ़ चिरमिरी में हुए सामूहिक विवाह योजना में शामिल 184 विवाहित जोड़ों को दिए गए मंगलसूत्र नकली निकला । यह पहली बार नहीं है ,इसके पहले भी महिला बाल विकास विभाग में कई गड़बड़ियां देखने को मिला है जैसे-रायपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पंडाल का घोटाला, पूर्व में विवाहित जोड़ों को पुनः विवाह में शामिल कर दहेज व प्रोत्साहन राशि में घोटाला, आंगनबाड़ी केंद्रों में 40 करोड़ से अधिक की पोषण सामग्री खरीद में अनियमितता घोटाला, आंगनबाड़ी  सहायिकाओं-कार्यकर्ताओं की साड़ी खरीद में घोटाला ,आंगनबाड़ी सामूहिक कन्या विवाह योजना में बिना टेंडर वर्क आर्डर घोटाला, प्रदेश के लगभग 2899 आंगनबाड़ी केंद्र में 16 करोड़ की लागत से टीवी और आरओ यूनिट की खरीद में नियमों की अनदेखी की,सुचिता योजना के तहत सैनिटरी पैड पर भ्रष्टाचार किया गया और अब मंगलसूत्र के नाम पर भ्रष्टाचार सामने आया है।

हम सभी चाहते है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और इस पूरे मामले की जवाबदेही लेते हुए महिला बाल विकास मंत्री को तो अपने पद से इस्तीफा दे देनी  चाहिए ।



रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments