Ticker

6/recent/ticker-posts

Khairagarh: खैरागढ़ - भव्य रूप से गाजे बजे व जयघोष के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली कलश यात्रा।

खैरागढ़ - भव्य रूप से गाजे बजे व जयघोष के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली कलश यात्रा।


रिपोर्ट मंदीप सिंह 

जिला के सी जी 



संगीत नगरी खैरागढ़ के फतेह सिंह खेल मैदान में रविवार से प्रारंभ हुआ गायत्री महायज्ञ जो लागतार 4 दिनों तक चलेगी जिसके प्रथम दी में आज भव्य  रूप से निकाली गई कलश यात्रा ।कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्त जानो ने भाग लिया यह कलश यात्रा राजा फतेह सिंह खेल मैदान 51 कुंडलियां महायज्ञ स्थल से चलकर लालपुर स्थित एनिकट के पास पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।

महायज्ञ के आयोजक समिति के सदस्य गुलाब चोपड़ा जी ने बताया कि यह यज्ञ 4 दिनों तक चलेगी। इसमें हरिद्वार से आए प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन किया जाएगा और यज्ञ की जाएगी। इसमें क्षेत्र के सभी गायत्री परिवार व श्रद्धालु गण बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया की श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न  हो इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गायत्री महायज्ञ कराने से अनेक जन्मों के पाप मिट जाते हैं व मन में शांति का  भाव उत्पन्न होता है  गायत्री मंत्र का जाप करने से किसी भी व्यक्ति को तत्काल विपत्ति से मुक्ति मिल जाती है। सभीमंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र है। गायत्री मंत्र के जाप से हमारे मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

गायत्री मंत्र के जाप से मन व मस्तिष्क शांति होती है। इसके जाप से हृदय मजबूत होता है, वहीं त्वचा का

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इस मौके पर समिति के सदस्यों सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments