Ticker

6/recent/ticker-posts

Pandariya: वार्ड क्रमांक 15 पार्षद पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच घमासान..

लोकेशन -पंडरिया            दिनांक -1-02-2025      रिपोर्टिंग -पी.डी.              स्लग- नगरीय निकाय चुनाव -                         -                                  अपरबैड - पंडरिया नगर पालिका.. 

चुनाव का बिगुल बज चुका है..          

 वार्ड क्रमांक 15 पार्षद पद के लिए  चार प्रत्याशियों के बीच घमासान..  

अब देखना यह है कि इस चुनाव में प्रमुख पार्टी कांग्रेस एवं भाजपा के बीच दो निर्दलीय  उम्मीदवार आशीष सोनवानी उर्फ अक्कू एवं अकबर खान प्रमुख  राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर भारी ना पड़ जाए।                 






                              

 पंडरिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड मेम्बर पार्षद चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं अगर हम बात करें नगर पालिका पंडरिया से तो सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने -अपने नामित प्रत्याशियों का चयन कर मैदान में उतार चुके हैं! चलिए हम बता दें नव निर्मित नगर पालिका पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 से पंडरिया नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड 15 में जहां बीजेपी एवं कांग्रेस राजनैतिक दलें अपनी ताकत झोंक रहे हैं वहीं इस चुनाव में सतनामी समाज ने भी अपना  निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारा है,तो वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बागी प्रत्याशी अकबर खान भी कमर कसके मैदान में आ चुका है।

बता दें इस बार एस.सी. मतदाताओं की संख्या लगभग 60% है और जन चर्चा है की  आज पर्येंत इस वार्ड में एस.सी. कैंडिडेट को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला हैं! मगर इस बार अनारक्षित मुक्त आरक्षण आने से यह मौका एस.सी. समाज के पास भी है ! इस बार जाति समीकरण को देखते हुए, सतनामी समाज आशीष सोनवानी उर्फ (अक्कू )को सतनामी समाज ने चुनावी मैदान में उतारा है।तो वहीं कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य पूर्व एलडर मेंन जिनकी टिकट कटने से  नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व एल्डर मेंन अपने जन समर्थकों के भरोसे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नजर आयेगा 

अब यहां नगरपालिका पंडरिया वार्ड क्रमांक 15 में चार प्रत्याशियों के मध्य चुनावी घमासान  नजर आ रहा है!अब यहां देखना यह है की राजनीति के इस बिसात पे यह मोहरें अपनी जीत के लिए कैसी क्या रणनीति तैयार कर रहें हैं। बरहाल नगरपालिका पंडरिया वार्ड क्रमांक 15 प्रमुख पार्टी बीजेपी, कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच  मुकाबला  है.. यहां कौन सा प्रत्याशी जीत कर आयेगा ..यह बता पाना अभी संभव नहीं । बरहाल फैसला जनता जनार्दन के पास है,की चुनाव में जनता व्यक्तित्व  को  महत्व देती है या व्यक्ति को         ब्यूरो रिपोर्ट -कवर्धा पंडरिया --पी.डी.

Post a Comment

0 Comments