Ticker

6/recent/ticker-posts

Khairagarh: ग्राम पंचायत देवरी में हुआ नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण ।

ग्राम पंचायत देवरी में हुआ नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण ।

संवाददाता - मंदीप सिंह 

स्थान - खैरागढ़



20फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब निर्वाचित हुए सरपंचों को प्रभार मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को खैरागढ़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ सरपंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया। ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच गंगोत्री तेजराम वर्मा  को सचिव नाजनी नियाज़ी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 4 सरपंच प्रत्याशीयो ने हिस्सा लिया था जिसमें पूर्व सरपंच केजराम की धर्म पत्नी से गंगोत्री वर्मा ने भारी मतों से जीत दर्ज की।


समारोह के बाद सरपंच गंगोत्री  तेजराम वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत के जागरूक मतदाताओं एवं ग्रामवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिला है जिसका मै आभारी हु  साथ ही साथ सभी वार्ड पांचों व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम पंचायत देवरी में विकास की गंगा भाएंगे 

मैं इन 5 सालों में पंचायत के एक-एक वार्डो के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहूंगी। सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास करूंगी। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ सहायक सचिव  भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments