Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: राजपूत समाज ने हाटकोंदल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

 *राजपूत समाज ने हाटकोंदल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई*





दुर्गुकोंदल  | दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम हाटकोंदल में राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दुर्गूकोंदल जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता शामिल हुए। समाज जनों द्वारा महाराणा प्रताप की पूजा अर्चना की गई।सरपंच हरिषा मंडावी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का भूमिपूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता ने कहा समाजजनों से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आहवान किया।उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।इस मौके पर विकास राजपूत,कमल कोसमा, युवराज पटेल,भूषण राजपूत,कन्हैया राजपूत,गैंदसिंग ठाकुर,लखन ठाकुर,रवेन्द्रसिंह ठाकुर,बहुर यादव,उपसरपंच इंद्रजीत एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments