Ticker

6/recent/ticker-posts

Bhilai: स्वच्छ धरा समिति का 121वां स्वच्छता जागरूकता अभियान संप

लोकेशन भिलाई 

संजय कुमार 


स्वच्छ धरा समिति का 121वां स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न


भिलाई। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 121वें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर, सेक्टर-06, भिलाई नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में सफाई कर प्लास्टिक, गुटखा पाउच व गाजर घास एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।


नारा "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ" के साथ लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने मिडिया व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति केवल अपील नहीं करती, बल्कि स्वयं कार्य कर उदाहरण प्रस्तुत करती है।


इस अवसर पर टीनल हरदेल, विजय कुमार सिंह, कार्तिक राम चंद्राकर, चितरंजन देशमुख, उमेद साहू, निकिता व जयेश शिंगणे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts