*भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल और पीएमश्री स्कूल के तत्वधान में किया योग*
दुर्गूकोंदल | विकासखण्ड दुर्गूकोंदल में आज योग दिवस के अवसर पर स्कूल और भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वधान में योग कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गूकोंदल में आयोजित किया गया, इस वर्ष योग दिवस हेतु योगा एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम निर्धारित किया गया था जिसमें मुख्यरूप से विकास राजु नायक, जनपद सभापति, भाजयुमो महामंत्री एवं योग प्रभारी, रामचंद्र कल्लो सहप्रभारी एवं मंडल महामंत्री, महामंत्री एवं सरपंच शकुंतला नरेटी, बिदेसिंह कल्लो मंडल अध्यक्ष, अशोक जैन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष, संजय उइके मिडिया प्रभारी अतिथि के रूप में शामिल हुए | जिसमें प्रोटोकॉल अनुसार सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना फिर सभी ने योग शिक्षक सेवता सर के नेतृत्व में योग किया और संकल्प लिया कि हम सभी योग के प्रति सजग रहेंगे और हर रोज योग करेंगें |
अतिथियों ने योग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योग दिवस की शुभकामनायें दी और कहा कि आज हम सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव रखकर की थी, जिसे 193 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। योग भारत की एक प्राचीन विद्या है, योग जीवन को संतुलित, अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाने का माध्यम है। यह न केवल एक व्यायाम पद्धति है, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास को साधती है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ तनाव, चिंता और अवसाद तेजी से बढ़ रहे हैं, वहाँ योग हमें भीतर से मजबूत बनाता है। योग से न केवल शरीर लचीला होता है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है। यह ध्यान, प्राणायाम और आसनों के माध्यम से हमें वर्तमान में जीना सिखाता है। विशेषकर छात्रों के लिए योग एक ऐसा साधन है जो उन्हें पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने और आत्म-नियंत्रण विकसित करने में मदद करता है, योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अद्भुत कला है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाने का माध्यम है। योग से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि तनाव, चिंता और अवसाद से भी मुक्ति मिलती है, योग हमें सिखाता है संयम, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण। यह ध्यान और सांसों के माध्यम से हमें अपने अंदर झाँकने की शक्ति देता है। विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व है, क्योंकि यह पढ़ाई में एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम "एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखी गई है। यह विषय मानव, पर्यावरण और समग्र स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य पर बल देता है। योग दिवस 2025 के आयोजन इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे योग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ पृथ्वी के स्वास्थ्य को संतुलित करने में एकता का संदेश देता है, हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में योग के महत्व और उसके लाभों को समझाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। योग हर आयु वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण अभ्यास है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने में मदद करता है। इस दिन स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में योग सत्रों का आयोजन किया जाता है। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती है, जिसमें सहित भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता बीरेंद्र जैन, वीरेंद्र बिहारी विजय पटेल, राजकुमार उसेंडी और विभाग के कर्मचारी स्कूली बच्चे और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे |
0 Comments