Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एक राष्ट्र व्यापी योजना:- विकास राजु नायक*

*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एक राष्ट्र व्यापी योजना:- विकास राजु नायक*





दुर्गूकोंदल | विकासखंड दुर्गूकोंदल के कलस्टरों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन आज ग्राम पंचायत परभेली में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सिवनी, तरहुल, कलंगपुरी, तराईघोटिया के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए| कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विकास राजु नायक जनपद सभापति और कार्यक्रम कि अध्यक्षता उमेश्वरी मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी ने की| विशेष अतिथि के रूप में सियाराम मंडावी सरपंच कलंगपुरी, फूलमत पिद्दा सरपंच तरहुल, जबाय नुरुटी तराईघोटिया, भाजपा नेता जयसिंह महावीर, मनोज बघेल, अमित केमरो, बीरेंद्र जैन, उपसरपंच धनीराम पददा, भानबाई सागड़े, खेमचंद उसेंडी, जैनसिंह उइके रुपसिंह कोमरे वार्ड पंच सहित जनप्रतिनिधि रहे,  इस अभियान के तहत पुरे प्रदेश भर में 15 जून 2025 से 30 जून तक यह अभियान चलाये जा रहें है जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूकता पैदा करना धार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। कार्यक्रम को सभी सरपंचो के साथ साथ मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र बंजारे ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया | और श्री बंजारे ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में बारीकी से अवगत कराते हुए कहा कि आप सभी शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने से न चुकें क्योंकि बहुत सारी योजना का लाभ हमारे ग्रामीण अंचल के लोग नहीं ले पाते है|                  

                           कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विकास राजु नायक ने कहा कि - आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पंहुचाने के लिए भारत सरकार ने और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। जिसमें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान| धरती आबा” (पृथ्वी के पिता) एक उपाधि है जिसका उपयोग झारखंड में बिरसा मुंडा के सम्मान में किया जाता है, हाल ही में, भारत सरकार ने ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ शुरू किया है, जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और नेतृत्वकर्ता ” बिरसा मुंडा” की 150वीं जयंती के अवसर पर ” जनजातीय गौरव वर्ष ” शुरू किया गया। जो एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य सरकारी लाभों तक पूर्ण पहुंच सुनिश्चित करके आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाना है। यह देश का सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण और लाभ-संतृप्ति कार्यक्रम है। बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान हो गए और उन्हें 'धरती आबा' कहा जाने लगा। लेकिन आदिवासी पुनरुत्थान के नायक बिरसा मुंडा, अंग्रेजों के साथ साथ अब मिशनरियों की आँखों में भी खटकने लगे थे। अंग्रेजों एवं मिशनरियों को अपने मकसद में बिरसा मुंडा सबसे बड़े बाधक लगने लगे। यह जनजातीय गौरव वर्ष के तहत एक प्रमुख पहल है, जिसे भारत के जनजातीय समुदायों की विरासत, संस्कृति और योगदान का सम्मान करने के लिए शुरू किया गया है, साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि उनके अधिकार और विकास लाभ उनके दरवाजे तक पहुंचें। जिसमें विभिन्न कार्य आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण (पी.एम.एम.वी. वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) आदि। यह अभियान स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त समस्त योजनाओं का लाभ समस्त पात्र आदिवासी हितग्राहियो को मिल पाए। विकास विभाग के अधिकारियों के सहयोग से जमीनी स्तर पर अभियान की पूर्ण सफलता सुनिश्चित करें। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुल उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में व्याप्त अंतराल को समाप्त करके  जनजातीय क्षेत्रों और समुदायों का समग्र और सतत विकास करना है। आप सभी ग्रामीणजनों

से निवेदन है की सभी योजनाओं का लाभ लेवें और शिविरों का उद्देश्य ही यही है की हऱ व्यक्ति तक भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजना का लाभ मिल सके|  साथ ही साथ संचार एवं सत्कर्म सभापति होने के नाते जनपद सीईओ से निवेदन किया कि पुरे ब्लॉक में अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही पूर्वक किये गये कार्यों पुनरनिर्माण करावाकर आम नागरिकों को सुविधा प्रदाय करने को अपील किया | 

कार्यक्रम में सियाराम, सुमित्रा मंडावी, रोहित उइके, धन्नो मंडावी, निशा दुग्गा, महाबत्ती भुआर्या, वीरेंद्र जैन, कार्तिक जैन दुखु मेरिया, रजबत्ती दर्रो, सुंदरो नरेटी, महेश पुड़ो, मोतिन खड़हे, रसीदा सिवाना, खेमिन बढ़ाई, मयारू कोला चारों ग्रामपंचायत के ग्रामवासी सहित स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, वन, राजस्व अश्विनी साहू , बिजली महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग की जानकारी दी और नदारद विभाग मत्स्यपालन, राजस्व, शिक्षा, पीएचई, क्रेड़ा, विभाग के सम्बंधित कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी को कहा गया| |

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

Bilaspur:  वन विभाग का पर्यटकों से अनुरोध: भनवारटंक क्षेत्र में भ्रमण से बचें
Janjgir:  नवागढ़ फर्जी शिक्षा कर्मी वर्ग दो हुआ बर्खास्त, मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रिंगनी का*
Bilaspur:  फोटोबाजी के लिए पार्षद का खिलवाड़, मगरमच्छ के पीठ पर बैठ थाम ली लगाम  बिलासपुर रतनपुर सोशल मीडिया पर धाक जमाने और हवाबाजी करने के लिए रतनपुर का एक पार्षद ने एक विशालकाय मगरमच्छ के पीठ पर बैठ फोटो खिचवाने के लिए उस  मगरमच्छ पर बंधे रस्सी को घोड़े की लगाम की तरह थाम ली। उनकी देखा सीखी अब नगर के कई युवा और बच्चे भी इस तरह की हरकत कर अपनी जान जोखिम में डाल सकते हैं। ये महाशय है रतनपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद हकीम मोहम्मद, एक जन प्रतिनिधि होने के कारण उन्हे इस तरह की खतरनाक फोटो बाजी को रोकना चाहिए और लोगो को जागरूक करना चाहिए जबकि वो खुद इस तरह की स्टंटबाजी को बढ़ावा दे रहे  दरसल रतनपुर के वार्ड क्रमांक 5 रानीपारा में स्थित बिकमा तालाब जिससे लगा हुआ खेत में  था मगरमच्छ मोहल्ले के कुछ लोग सुबह उठ कर निकले खेत की ओर जहां खेत में घूमता हुआ दिखा  मगरमच्छ जिसे देख होश उड़ गय चीख पुकार सुन कर पूरे मोहल्ले हो गय एकत्रित सभी ने हिम्मत जुटा कर किसी भी तरह बांध कर वन विभाग को दी सूचना सूचना मिलते ही वन विभाग अधिकारी पहुंचे टीम के साथ पहुंचकर खुटा घाट में छोड़ा गयापर वहा देखी गई लापरवाही रतनपुर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद के द्वारा ऐसे खिलवाड़ किया जा रहा है ।जिसकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है क्या एक जनप्रतिनिधि होते हुए ऐसी हरकत कीया जाना चाहिए। भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत अगर किसी ने जानवर को जहर दिया, जान से मारा, कष्ट दिया तो उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जुर्माने का भी प्रावधान है। अब देखना है कि सरकार द्वारा इस लापरवाही के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे