जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
आपरेशन तलाश “ अभियान में राजनांदगांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 160 लापता महिला-पुरूष एवं बालक-बालिका बरामद ।
आपरेशन तलाश अभियान के तहत दिनांक 01.06.2025 से 24.07.2025 तक चलाये गए विशेष अभियान में वर्षों से लापता 77-महिला व 79- पुरूष एवं 03 बालिका व 01 बालक सहित कुल-160 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलागांना, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंच कर किया गया गुमशुदा को बरामद।
सकुशल दस्तयाब कर विधिसम्मत उनकी घर वापसी कराई गई।
पुराने गुम इंसानों में वर्ष 2010 से गुम 01 महिला कु.वंदना उम्र 30 साल, वर्ष 2019 से गुम पुरूष राजा यादव उम्र 24 साल एवं वर्ष 2023 से गुम पुरूष नंदकुंवर उम्र 24 साल जैसे पुराने गुम इंसान मामलों में भी राजनांदगांव पुलिस को दस्तयाब करने में सफलता मिली है।
घर वापसी से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को दिया गया साधुवाद ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य के द्वारा राजनांदगांव रेंज के सभी जिलों को गुम इंसानों की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश के तहत दस्तायाब करने के लिये आदेश दिया गया था, जिस पर राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, के पर्यवेक्षण पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में संवेदनशील रहते हुए गुम इंसानों की तलाश हेतु ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 01 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 77-महिला व 79- पुरूष तथा 03 बालिका व 01 बालक सहित कुल-160 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है। जिसमें से 04- मध्यप्रदेश, 03 तेलगांना, 04-महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। इसी प्रकार पुराने गुम इंसानों में वर्ष 2010 से गुम 01 महिला कु.वंदना उम्र 30 साल, वर्ष 2019 से गुम पुरूष राजा यादव उम्र 24 साल एवं वर्ष 2023 से गुम पुरूष नंदकुंवर उम्र 24 साल जैसे पुराने गुम इंसान मामलों में भी राजनांदगांव पुलिस को दस्तयाब करने में सफलता मिली है, अन्य गुम इंसान में वर्ष 2024 एवं 2025 में गुम इंसान व बालक बालिका शमिल हैं। सभी गुम इंसानों को उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया है। अभियान की सफलता के लिए राजनांदगांव पुलिस गुम इंसानों के स्वजन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर तकनीकी माध्यम का उपयोग कर गुम इंसान को दस्तयाब करने में राजनांदगांव पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के हाथ कई ऐसे गुम इंसान लगे हैं, जो कई वर्षों से गायब थे। स्वजन काफी हाथ-पैर मारने के बाद इनके मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। गुम इंसान दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौपा गया जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को साधुवाद दिया गया।
छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से अनिल सिन्हा रिपोर्टर
0 Comments