*कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने किया हड़ताल में सहभाग, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली एवं सभा*
Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट......
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ बिलासपुर ने एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखा।
संघ के सदस्यों ने संगठन के बैनर के साथ कोन्हेर गार्डन नेहरू चौक से रैली निकालते हुए सभा स्थल पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने न केवल फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया, बल्कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का पदनाम संशोधन कर “कृषि विस्तार अधिकारी” करने और 4300 ग्रेड पे दिए जाने की मांग रखी।
कार्यक्रम में कोटा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभाग किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री, पूर्व प्रांताध्यक्ष रघुराज गौतम, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कौशलचंद्र शर्मा, जिला सलाहकार ए.के. आहिरे, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिल्पा श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे, संगठन सचिव प्रियवंदा कश्यप सहित नितेश मारु, विजेंद्र सिंह, हेमकुमार डहरिया, उमेन्द्र साहू, मणिशंकर तिवारी, सुरेंद्र कश्यप, सचिन बमबर्डे, रामनरेश सेन, आर.एल. पैकरा, कलेश्वर बंजारे समेत जिले के सभी कृषि स्नातक अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments