* *उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र सहायक सुरज कुमार गंधर्व सम्मानित*
दुर्गूकोंदल।कांकेर जिले के आमाबेड़ा वनपरिक्षेत्र में परिक्षेत्र सहायक अर्रा के पद पर पदस्थ सूरज कुमार गंधर्व को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पूर्व वनमंडल आमबेड़ा वनपरिक्षेत्र में परिक्षेत्र सहायक अर्रा के पद पर पदस्थ सूरज कुमार गंधर्व को अपने परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके परिक्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों और वन संरक्षण में उनके योगदान को मान्यता देता है। सूरज कुमार गंधर्व ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 17 अगस्त को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके प्रयासों को और अधिक प्रेरणा देगा। उनका यह योगदान वन क्षेत्र और समुदाय के लिए एक मिसाल है।
0 Comments