लोकेशन बालोद
संजय कुमार
बालोद से राष्ट्रीय मंच तक- मनीषा राणा को मिलेगा NIFAA का राष्ट्रीय सम्मान।*
*भारत मंडपम् नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन देशभर से चुने गए समाजसेवियों में बालोद की मनीषा राणा भी शामिल।*
छात्र जागरुकता और सामाजिक कार्यों को समर्पित बालोद की युवा मनीषा राणा NIFAA(National Integration Forum of Artists &Activists)
की सिल्वर जुबली नेशनल सेरेमनी में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह आयोजन 21 से 24 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित "भारत मंडपम्" में सम्पन्न होगा NIFAA जो कि 06 गिनीज वल्ड रिकार्डस के साथ कला संस्कृति और समाजसेवा को समर्पित है, देशभर से 1-1महिला पुरूष को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए आमंत्रित कर रही है। मनीषा राणा का चयन छात्रा जागरुकता और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाजसेवा से जोड़ने के प्रयासों के लिए किया गया वे वर्षों से कई कठिनाइयों व मुश्किलों के बाद अभावों में रहकर संघर्ष करते हुए जिले के समस्त युवाओं को हमाजसेवा जैसे कार्यों से जोड़ने का प्रयत्न कर रही हैं व जिले में बेटियों व बहनों को स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरुक करने कई कार्य कर रहीं है व युवा पीढी़ में नई परिभाषा गढ़ रही हैं दिल्ली के सम्मान समारोह जिसमें मारिशस के महामहीम राष्ट्रपती मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित रहेंगे पश्चात करनाल (हरियाणा) में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और सभी प्रतिभागियों को कुरूक्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा NIFAAसंस्थापक श्री प्रतिपाल सिंह पन्नु जी द्वारा यह आयोजन देश के परिवर्तनशील युवाओं को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास है।डा.
प्रियंका बिस्सा(छ. ग.,एवं महाराष्ट्र समन्वयक ने सभी चयनित समाजसेवियों को शुभकामनाऐं दी ।
मनीषा राणा ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं बल्की बालोद की हर उस सोंच के लिए है जो युवाओं के शसक्तीकरण व सेवा को अपना कर्तव्य व धर्म मानता है राष्ट्रीय सेवा योजना व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिसने मुझे उद्देश्य दिया मंच दिया व्यक्तित्व विकास के लिए व एक अलग नई पहचान दिलाई तथा मेरे सम्मान्नीय समस्त गुरुजन व मार्गदर्शक साथी व मातापिता को यह सम्मान समर्पित करती हूं जिनके सहयोग से मैं इस स्थान तक पहुंची।

0 Comments