Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: डंडईखेड़ा में प्रधान अध्यापक की आपसी की मांग,ग्रामीणों ने दी चेतावनी*

 *डंडईखेड़ा में प्रधान अध्यापक की आपसी की मांग,ग्रामीणों ने दी चेतावनी*


दुर्गूकोंदल। प्राथमिक शाला डंडईखेड़ा में लंबे समय से पदस्थ प्रधान अध्यापक राजेन्द्र मंडावी का अन्यत्र अटैचमेंट किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान अध्यापक को प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास शाहवाड़ा में अटैच कर दिया गया है, जिसके चलते विद्यालय की नियमित शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। यदि आगामी 27 सितंबर तक प्रधान अध्यापक को मूल विद्यालय लौटाकर पुनः पदस्थापना नहीं की जाती, तो ग्रामीण स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।शुक्रवार को डंडईखेड़ा के ग्रामीणों ने इस संबंध में सामूहिक रूप से नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि प्रशासन यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाता तो ग्रामीण मजबूरन आंदोलन का सहारा लेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और शैक्षिक गुणवत्ता गिर रही है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अटैचमेंट की प्रक्रिया से गाँव के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्राथमिक शाला डंडईखेड़ा में नियमित रूप से अध्यापन कार्य सुनिश्चित कराया जाए ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंह आचला, ग्राम पटेल, दानसू राम, राजाराम पुडो, राजेंद्र उसेंडी, धनऊराम सहित कई प्रमुख ग्रामीणजन मौजूद थे। इन सभी ने एक स्वर में कहा कि अब धैर्य की सीमा टूट चुकी है, और यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे शांति पूर्ण ढंग से स्कूल में ताला लगाकर विरोध करेंगे।ग्रामीणों की चेतावनी को देखते हुए शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि वह कैसे इस समस्या का समाधान करता है।

Post a Comment

0 Comments