Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: मोहन निषाद को मिला बड़ा दायित्व, बने अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के दुर्ग संभाग अध्यक्ष

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार

मोहन निषाद को मिला बड़ा दायित्व, बने अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के दुर्ग संभाग अध्यक्ष


बालोद। नगर पंचायत डौंडी लोहारा निवासी मोहन निषाद को उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और वर्षों से मजदूर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों के इस निर्णय से पूरे संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।



मोहन निषाद लंबे समय से समाजसेवा और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहे हैं। मजदूरों की समस्याओं को उठाने और उनके हक की आवाज बुलंद करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन के कार्यों में उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनकी नियुक्ति के बाद डौंडी लोहारा नगर सहित पूरे दुर्ग संभाग में हर्ष का माहौल है। नगर के सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, अधिकारी और कर्मचारी वर्ग ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि मोहन निषाद के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई और सशक्त रूप से लड़ी जाएगी।


मोहन निषाद ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व की बात है और वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments