लोकेशन दुर्ग
संजय कुमार
सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, वेतन और पदोन्नति संबंधी मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
दुर्ग, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने पाटन रेस्ट हाउस में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख, और ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू ने किया।
फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगतियों का निराकरण, पूर्व सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, तथा शनिवार को प्रातः कालीन स्कूल संचालन संबंधी आदेश को शीघ्र जारी करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और सकारात्मक समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से चेतन परिहार, गिरवर निर्मलकर, विजय साहू, खेमलाल ठाकुर, राजकुमार बघेल, अभिषेक वर्मा, खिलेश वर्मा, टेकेश्वर प्रसाद यदु, चन्द्रशेखर साहू, अंकेश महिपाल, देवनारायण बघेल, चंद्रप्रकाश ध्रुव, खेलावन कुर्रे, यादराम साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस मुलाकात को शिक्षक फेडरेशन ने सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया, और आशा जताई कि सरकार शिक्षकों की मांगों को शीघ्रता से पूरा करेगी।

0 Comments