*जनजातिय विकास की ओर कदम,दुर्गूकोंदल में 528 आदि साथी और सहयोगियों मिला प्रशिक्षण*
दुर्गुकोंदल: विकासखण्ड दुर्गुकोंदल में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दो दिवसीय आदि सहयोगी एवं आदि साथी का प्रशिक्षण कलस्टर दुर्गुकोंदल एवं दमकसा में लगभग 528 आदि साथी एवं आदि सहयोगी के रूप में जनजातीय प्रमुख, समाजसेवी संस्था,युवा नेता,जनप्रतिनिधियों सक्रिय महिला,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन ,9 लाइन विभाग के मैदानी अम्लों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रशिक्षण अवधि में दिया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में आदि कर्मयोगी अभियान के प्रशिक्षण में संजय वस्त्रकार जिला मास्टर ट्रेनर,बाबूलाल कोमरे,कमलेश साहू,संजय सेवता, राजेश्वरी मंडावी,कमला सोनवानी खंड मास्टर ट्रेनर ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी स्तर पर कार्य करना ही हमारा लक्ष्य है। जनजातीय विकास और परिर्वतन के लिए व्यक्तियों और संस्थानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किये गये आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर पर ऐसे लोगों का समूह बनाया जायें, जो जनजातीय समुदाय की परम्पराओं, संस्कृति से जुडकर उनके उत्थान के लिए कर्तव्य परायणता के साथ अपनी भूमिका निभायेंगे।भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आदि कर्म योगी रेस्पोन्सिव गर्वेनेस प्रोग्राम अंतर्गत प्रशिक्षण में आयोजित खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर खंड के सभी लाइन डिपार्टमेंट के कर्मचारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि मैदानी स्तर पर प्रत्येक गांव में 10 से 15 लोगों का ऐसा समूह तैयार किया जाना है, जो जनजातीय समुदाय को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए ग्राम के समग्र विकास का एक्शन प्लान तैयार करना और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। सभी विभाग आपस में समन्वय कर कार्य करना तथा अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पहल सुनिश्चित करना है। शासन का यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में सुशासन को मज़बूत बनाने की एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक पहल है, यह अभियान खंड के जनजातीय बाहुल्य 128 ग्रामों में संचालित होगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव से 10 से 15 वॉलेटियर्स को प्रशिक्षित कर आदिसाथी और आदि सहयोगी के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया गया, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका सहित बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेंद्र बंजारे ने बताया कि इस अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर के वॉलेटियर्स को ग्राम एक्शन प्लान बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में 128 आदि सेवा केंद्र की स्थापना किया जाएगा। साथ ही उक्त प्रशिक्षण में जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी श्री रमेश किशोरे, डीईओ श्री आर डी ठाकुर, श्री कमलेश साहू संकाय सदस्य के द्वारा अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रशिक्षणार्थी को जानकारी दिया गया।

0 Comments