Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: विश्व साक्षरता दिवस पर विधायक ने विधवा माताओं का किया सम्मान*

*विश्व साक्षरता दिवस पर विधायक ने विधवा माताओं का किया सम्मान*


*शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में  संस्थान का योगदान सरानीय-सावित्री मंडावी*


*दमकसा में आयोजित विश्व साक्षरता दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुई विधायक*



दुर्गूकोदल ।विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जंगो रायतार विद्या केतुल संस्थान दमकसा ( दुर्गूकोंदल ) में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी जी ने विधवा माता बहनों का सम्मान किया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भैय्या शेरसिंह आंचला जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह जंगो रायतार विद्या केतुल संस्थान पर्यावरण, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है, जो निश्चित रूप से हम सब के लिए प्रेरणा स्वरूप है। वास्तव में आज यदि शिक्षा के वास्तविक अर्थ को  प्रत्येक व्यक्ति समझ सके तो हमारा जीवन हो सकता है और सही मायने में हम विकास को गति दे सकते हैं। साक्षरता लोगों में आत्मविश्वास को बढ़ाती है। साक्षरता से ही हमें बेहतर रोजगार के अवसर मिलता है, जिससे हम अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।आज आप देख रहे हैं तकनीकी का युग है और जब तक हम साक्षर नही होंगे तब तक हम नये तकनीक को नही सीख सकते। साक्षरता से ही हमारी माता बहने सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। चुंकि यदि घर में माताएं साक्षर होंगी तो पूरा परिवार, विशेषकर बच्चों के क्षिक्षा और स्वास्थ्य पर साकारात्मक प्रभाव डालती है।कार्यक्रम को धर्माचार्य शेरसिंह आंचला जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शोपसिंग आंचला अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, हुमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि, गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल,खेमीन कोरेटी सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, तोरण दुग्गा, सोमदेव कोरेटी, राजू संघोरिया, दीनदयाल पटेल,उदय पुरामे, ग्राम के गायता पुजारी, संस्थान के पदाधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts