*"जनपद सदस्य हेमलता उयके ने बच्चों को दी शिक्षा सामग्री, किया प्रोत्साहन"*
दुर्गूकोंदल ।कोदापाखा क्षेत्र में जनपद सदस्य श्रीमती हेमलता उयके ने प्राथमिक और माध्यमिक शाला सुखई के बच्चों को कॉपी, पेन और मैट प्रदान करके शिक्षा को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही, 5वीं और 8वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सरपंच नंदकुमार खरे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को नियमित स्कूल आने और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए शाला के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपसरपंच मुकेश गावड़े,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण जैन, पूर्व उपसरपंच दिनेश माहवे, जवाहर पिद्दा, अन्नूराम टांडिया, शंकरलाल जैन,आयतूराम मरकाम,रुपसिंह गावड़े, और महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती ललिता माहवे, मानबत्ती जैन, बिन्दा पिद्दा, दुर्गेश्वरी नायक संकुल समन्वयक किशोर कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक बिसाहूराम सर्फे,अरूणा वट्टी,लोकेश साहू,धर्मजीत उपस्थिति रहे।

0 Comments