*दुर्गूकोंदल में ईसाई कब्रिस्तान के भूमि आबंटन का विरोध,आदिवसी समाज ने सौंपा ज्ञापन*
सांस्कृतिक धरोहर बचाने के लिए सर्व आदिवासी युवा प्रभाग ने किया भूमि आबंटन का विरोध
दुर्गूकोंदल ।ग्राम दुर्गूकोंदल में ईसाई कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सर्व आदिवासी युवा प्रभाग ने ग्राम पंचायत को आवेदन देकर इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने मांग की है कि इस भूमि को ईसाई कब्रिस्तान के लिए आवंटित न किया जाए।मसीह समाज ने 18 अगस्त 2025 को तहसील अनुविभागीय अधिकारी, भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर पटवारी हल्का नंबर-16_ की शासकीय भूमि को कब्रिस्तान के लिए आवंटित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद तहसील कार्यालय ने भूमि का सर्वेक्षण कर नक्शा एवं खसरा की प्रतिलिपी तैयार करने का निर्देश जारी किया।इस पर सर्व आदिवासी युवा प्रभाग, दुर्गूकोंदल ने इस भूमि आवंटन का विरोध करते हुए ग्राम पंचायत को पत्र लिखा है। संगठन का कहना है कि इस तरह का भूमि आवंटन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संतुलनको नुकसान पहुंचा सकता है। सर्व आदिवासी युवा प्रभाग ने यह भी कहा कि शासकीय भूमि आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी परंपराओं की रक्षा के लिए संरक्षित रहनी चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत से आग्रह किया है कि ईसाई कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन की अनुमति न दी जाए।

0 Comments