Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: छग के रजत जयंती को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मना रही हैं नगर पंचायत*

*छग के रजत जयंती को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मना रही हैं नगर पंचायत*


रिपोर्टर --जयविलास शर्मा 

 


गरियाबंद --छग राज्य को बने 25 वर्ष पूरा होने वाला है‌ 01 नवम्बर को 25 वर्ष पूरा हो जायेगा इसी के तहत नगर पंचायत देवभोग रजत जयंती मना रही हैं।रजत जयंती पखवाड़ा 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2अक्टूबर तक चलेगी जिसमें नगर पंचायत की टीम स्वच्छता को लेकर वार्डों में पहुंचकर सफाई कर रही है।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ,उपाध्यक्ष सुशील यादव, सीएमओ दुष्यंत साहू, पार्षद दुष्यंत दौरिया सहित अन्य पार्षदों के अलावा पार्षद प्रतिनिधि परस प्रधान, राजकुमार यदुऔर सफाई कर्मी उपस्थित थे।


*3 दिन में चार वार्डो की सतत सफाई की जन तारीफ*


बीते 17 सितम्बर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत ने वार्ड 03 और 04 को मिलाकर अभी तक चार वार्डो में सफाई का कार्य करने के साथ साथ जन जागरण अभियान चलाया है इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा है नगर को स्वच्छ रखना निवासियों का नागरिक कर्तव्य है और नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है।वहीं तीन दिन में नगर पंचायत की टीम ने चार वार्डो पर सतत सफाई का अभियान चलाया इसको लेकर नगरवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments