Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: हरा भरा, स्वच्छ धरा” अभियान के 138वें सप्ताह में पीपरछेड़ी में सफाई व पौधारोपण

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


हरा भरा, स्वच्छ धरा” अभियान के 138वें सप्ताह में पीपरछेड़ी में सफाई व पौधारोपण



धमतरी। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “हरा भरा, स्वच्छ धरा” उद्देश्य के तहत लगातार 138वें सप्ताह स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।

संरक्षक नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में गौरव पथ, कुकरी नाला, शासकीय उचित मूल्य दुकान, शंकर मंदिर परिसर सहित कई स्थानों पर सफाई कर गाजर घास, प्लास्टिक, पाउच, बोतल व कचरा एकत्र कर डस्टबिन में डंप किया गया। यह अभियान तीन दिनों तक जारी रहेगा।


समिति द्वारा पूर्व में लगाए गए छायादार, फलदार व औषधीय पौधों की देखरेख की गई तथा “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियां बरसाओ”, “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” जैसे स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


साथ ही “नशे का होना आदत नहीं, घर परिवार की बर्बादी है” संदेश के साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया।

ग्राम प्रभारी दिनेश कुमार देशमुख ने बताया कि समिति की इस मुहिम से लोग प्रेरित होकर अपने क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समिति से जुड़कर इस जनहित कार्य को आगे बढ़ाएं।


ग्राम सरपंच श्रीमती आसनी साहू ने जनता से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

अभियान में दिनेश कुमार देशमुख, तोमेश्वर देशमुख, ईश्वर हरदेल, लालजी देशमुख, पूरण साहू, भूपेंद्र साहू, सागर देशमुख, आसनी साहू, रोमीन साहू, चुनेश्वरी साहू, बेदू देशमुख, दुर्गीन नेताम, संतोषी नेताम, इंद्राणी देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments