लोकेशन बालोद
संजय कुमार
बालोद : “Fit Girl - Strong Girl” थीम पर छात्राओं ने दिखाई फिटनेस की चमक
योग, ध्यान और जुम्बा के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश
बालोद। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में शनिवार को “Fit Girl - Strong Girl” थीम पर हाउस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने योग, ध्यान, पोषण जागरूकता, My Healthy Plate और जुम्बा जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चारों हाउस — ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू और रेड — के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा का नेतृत्व व्यायाम शिक्षक श्री सूर्यकान्त सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याता एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
व्यायाम शिक्षक श्री सूर्यकान्त सिन्हा ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनती हैं।”
प्राचार्य ने छात्राओं को नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर दिनभर जोश और ऊर्जा से भरा रहा।

0 Comments