जिला राजनांदगांव (छ0ग0
थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही।
हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपी द्वारा गुण्डा बदमाश के साथ मिलकर घटना को दिया गया अंजाम, गिरफ्तार आरोपी भी है आदतन अपराधी
प्रार्थी पक्ष एवं आरोपी पक्ष दोनों हैं आदतन अपराधी
आरोपी के कब्जे से किया गया एक नग लोहे का धारदार चाकु जप्त।
नाम पता आरोपी- राकेश श्रीवास उर्फ कालू पिता रिघु श्रीवास उम्र 43 वर्ष साकिन गौशाला मार्केट गांधी चौक राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव (छ.ग.)
मामले का विवरण :- दिनांक 25.04.2026 को प्रार्थी अनुप यादव उर्फ मुण्डु पिता राजेश कुमार यादव उम्र 29 वर्ष साकिन बल्देवबाग मोती तालाब जिला सहकारी बैंक के पीछे राजनांदगांव का थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24-25/04/2026 के दरम्यानी रात्रि में अपने दोस्त शोएब खान का बर्थडे मनाने गांधी चौक राजनांदगांव गया था, केक काटने के बाद बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे, कि इस दौरान राकेश सोनी उर्फ तुफान का किसी बात को लेकर महमूद अली के साथ विवाद होने पर यह छुड़ाया। इसी बात को लेकर राकेश सोनी उर्फ तुफान एवं राकेश श्रीवास द्वारा चाकु निकाल कर इसके गले में वार किया, जो अपने बचाव करने के लिए बांये हाथ से रोकने पर अंगुठा एवं उंगली में के बीच चोट लगकर खून बहने लगा, यदि हाथ से नहीं रोकता तो अवश्य ही गले कों चाकु से वार कर काट देना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 223/26 धारा 109 (1), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा०पु०से०) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मिलन सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपियों के पतासाजी हेतु टीम टाउन रवाना कर आरोपी राकेश श्रीवास पिता रिघु श्रीवास उम्र 43 वर्ष साकिन गौशाला मार्केट गांधी चौक राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अपने साथी राकेश सोनी उर्फ तुफान के साथ अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकु जप्त कर दिनांक 25.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26-04-2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दूसरा आरोपी राकेश सोनी उर्फ तुफान थाने का सूचीबद्व गुण्डा बदमाश है, जो घटना बाद फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
आरोपी राकेश श्रीवास आदतन अपराधी है- इसके विरूद्व पूर्व में अप0क्र0 130/15 धारा 3, 4 जुंआ एक्ट, अप0क्र0 125/21 धारा 4 (क) जुंआ एक्ट, अप0क्र0 371/22 धारा 294, 323, 327, 506 भादवि0., अप0क्र0 528/23 धारा 294, 324, 506, 34 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट के मामले में चालानी कार्यवाही किया गया है।
मामले का प्रार्थी अनूप यादव उर्फ मुंडू भी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध मारपीट, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट, चाकूबाजी जैसे कई गंभीर अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं निरीक्षक मिलन सिंह, उप निरी0 धनीराम नारंगे, प्र0आर0 संदीप चौहान, आरक्षक
पूरन वर्मा, अश्वनी ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments