*औपचारिकताओं के साथ सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता हुआ प्रारंभ*
रिपोर्टर --, जयविलास शर्मा
*दलीय के 03 और एकल के 09 विधाओं में प्रतिभागी लेंगे भाग पर ना दुरूस्त व्यवस्था ना प्रतिभागियों को मिला भोजन
गरियाबंद --युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने भारत सरकार ने 10 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन क्या रही है जिससे प्रतिभागी पहले संकुल स्तरीय होगा और बाद में अंतर संकुल स्तरीय खेल सकेंगें। संकुल स्तरीय सांसद खेल आयोजन को लेकर देवभोग के आयोजक प्रशासनिक टीम बीते सप्ताह भर से तैयारी में जुटी थी। संकुल व अंतर संकुल स्तरीय खेल के लिये जहां जनपद पंचायत सीईओ भारतीश भगत और मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुष्यंत साहू को नोडल की जिम्मेदारी है तो वहीं विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव में जिला पंचायत सीईओ नोडल होंगें।देवभोग ब्लाक में इस महोत्सव के आयोजन के संचालन में बीईओ योगेश पटेल सहित बीआरसीसी, संकुल समन्वयक और ब्लाक के खेल अधिकारी रमेश सिंह ठाकुर टीम में शामिल होंगे।देवभोग संकुल में हायर सेकंडरी मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में हायर सेकंडरी प्राचार्य केशरी कश्यप,विजय ठाकुर अन्य स्टाफ सहित रेफरी भूपेंद्र ठाकुर, मिलन सोनवानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।वहीं इस आयोजन में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद कमलेश अवस्थी,महादेव यदू,विनोद पांडे, दुष्यंत दौरिया ने खोला फेंक कर खेल महोत्सव को प्रारंभ कराया।
*एकल के 08 और दलीय के 03 विधाओं में प्रतिभागी छात्र ने खेलेंगे*
10 आक्टूबर को आयोजित सांसद खेल महोत्सव में एकल के बैडमिंटन,गोला फेंक,100 और 400मीटर दौड़, लम्बी और ऊंची कूद भाला फेंक छग की प्रसिद्ध सांस्कृतिक खेल गेड़ी दौड़ आदि 08 विधाओं में 20 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुये तो वहीं दलीय खेल के कबड्डी खो-खो और व्हालीवाल को खेला।
*सांसद खेल महोत्सव चार स्तर पर 10 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक चलेगा*
सांसद खेल महोत्सव संकुल,अंतर संकुल, विधानसभा से शुरू होकर लोकसभा स्तर पर समाप्त होगा देवभोग में संकुल स्तरीय
खेल महोत्सव 10 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ दो दिन चले संकुल स्तरीय खेल के प्रथम दिवस में नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने खिलाड़ी भावना से खेल को खेले जाने की शपथ दिलाई वहीं छग के सांस्कृतिक खेल गेड़ी दौड़ को छोड़कर बाकि एकल व दलीय खेलो को खेला गया।14 से 16 अक्टूबर तक देवभोग क्लस्टर की खेल होना तय है।
*करना था व्यापक प्रचार प्रसार पर मिडिया से बनायी दूरी और पहले दिन नहीं मिला प्रतिभागीयो को भोजन*
सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सहायक संचालक और जिला जनसंपर्क विभाग को दी गयी है खेल महोत्सव के प्रारंभ से लेकर समापन तक प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार होने थे पर इतने बड़े आयोजन में मिडिया से दूरी बनाया जा रहा है। वहीं इस महोत्सव में भोजन की जिम्मेदारी खाद्य विभाग के हिस्से में है तथा रसोईयों से भोजन तैयार करवाने बतौर सहयोगी बीईओ और बीआरसी सहयोग करेंगे पर महोत्सव के उद्घाटन में ना तो खाद्य विभाग पहुंचा और ना ही पहले दिन प्रतिभागियों को भोजन मिल सका।
*आयोजन बड़ा पर खर्च को मद नहीं समिति की बढ़ी चिंता*
सांसद खेल महोत्सव संकुल स्तर से शुरू होकर लोकसभा स्तर में समापन होगा समिति के पास इस महोत्सव में होने वाले व्यय के लिये फिलहाल कोई मद नहीं है भूखे पेट भजन वाली बात हो गयी है ऐसे में प्रतिभागीयो को संकुल स्तर से अंतर संकुल और विधानसभा स्तर से लोकसभा स्तर के प्रतियोगिता तक ले जाना है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जनपद पंचायत और जिला पंचायत की है महोत्सव के शुभारंभ में ना जनपद पंचायत सीईओ पहुंचे ना ही जनपद पंचायत से कोई प्रतिनिधि इस बात को लेकर आयोजक समिति की चिंता बढ़ गयी है।
*समिति में एसडीएम अध्यक्ष सहित सात सदस्य बनाये गये है*
इस महोत्सव के लिये आयोजन समिति ऊपरी स्तर से निर्धारित है एसडीएम अध्यक्ष,बीईओ सचिव, एसडीओ पी, प्राचार्य प्रधान पाठक,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल,खेल विशेषज्ञ,बीआरसी, संकुल समन्वयक सभी इस आयोजन समिति के सदस्य हैं।देवभोग में महोत्सव प्रारंभ हुआ पर अध्यक्ष एसडीएम नहीं दिखे।

0 Comments