Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: अंधे कत्ल और लूट के मामले में बालोद पुलिस को मिली सफलता दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद

 लोकेशन रनचिराई 

जिला बालोद 

संजय कुमार 


अंधे कत्ल और लूट के मामले में बालोद पुलिस को मिली सफलता

दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद


बालोद। थाना रनचिरई क्षेत्र के ग्राम पाउवारा में हुई वृद्ध महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई चांदी की चेन और टॉप्स बरामद किया है।



मामला दिनांक 07 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम पाउवारा निवासी 70 वर्षीय पुनवंतीन देशलहरे अपने पुराने मकान में मृत अवस्था में मिली थीं। जांच में सामने आया कि अज्ञात आरोपियों ने लूट की नीयत से वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उनके कान व गले से गहने लूट लिए थे।


पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल, डॉग स्क्वाड व एफएसएल की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।


जांच के दौरान संदेही भूपेश चंदेल (28 वर्ष) और विनोद दिवाकर (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पाउवारा बस्ती पारा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने कबूल किया कि दीपावली में पैसों की जरूरत के कारण उन्होंने मृतिका के घर में घुसकर गहने लूटे और पकड़े जाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी।


आरोपियों के बयान के आधार पर लूटी गई संपत्ति — चांदी की चेन और बाजारू टॉप्स — जब्त की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इस कार्रवाई में थाना रनचिरई की टीम तथा सायबर सेल बालोद की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और दक्षता की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments