छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन दुर्गूकोदल इकाई का निर्वाचन संपन्न
देवकू प्रसाद महावीर बने अध्यक्ष
*सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प*
दुर्गूकोदल। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान के तहत ईकाई दुर्गूकोदल का चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह चुनाव चयन एवं सर्वसम्मति के आधार पर संपन्न हुआ, जिसमें फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी चुनाव प्रभारी श्री उत्तम चंद वारे एवं श्री विकास ठाकुर की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया।इस अवसर पर संगठन की एकता और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए सभी सदस्यों ने एकमत होकर नईकार्यकारिणी का गठन किया। नवगठित समिति में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।अध्यक्ष श्री देवकू प्रसाद महावीरउपाध्यक्ष श्री उत्तम चंद वारे सचिव श्री घेवर चंद मरकाम
सह सचिव श्री बसंत साहू,कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र खुडसुगे,सह कोषाध्यक्ष श्री हेमंत भवसागरसंगठन मंत्री: श्री संतोष रावटे मीडिया प्रभारी श्री राम सुरोजियाप्रवक्ता श्री निर्भय कोवाची,महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष श्रीमती बिसरी नायक,उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका दर्रो,प्रवक्ता श्रीमती श्यामलता साहू,इसके अलावा संरक्षक मंडल में श्री धनराजू नरेटी, श्री मैनूराम नेताम, श्री बलराम भोयर, श्री गोविंद नेवरा, श्री मनीराम दिवान एवं श्री हंसराम राना को मनोनीत किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री देवकू प्रसाद महावीर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम संगठन की एकता, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और फेडरेशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समर्पित रहेगी।चुनाव प्रभारी श्री उत्तम चंद वारे और श्री विकास ठाकुर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे फेडरेशन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और शिक्षकों की आवाज को सशक्त रूप से उठाने में निरंतर योगदान देंगे।

0 Comments