लोकेशन बालोद
संजय कुमार
बालोद में दीपावली उत्सव पर रंगोली एवं सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित
आगामी दीपावली के अवसर पर श्री सीताराम बाल संस्कार केन्द्र, मोखला मांझी मंदिर प्रांगण, बालोद नगर में बच्चों के लिए रंगोली, थाली-दिया सजाओ और तोरण सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बाल संस्कार केन्द्र की संचालिका एवं विहिप जिला बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख पूजा जैन ने बच्चों में कला कौशल को बढ़ावा देने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता:
रंगोली: प्रथम – रेणुका पटेल (पर्यावरण सुरक्षा थीम), द्वितीय – कान्हा पटेल, तृतीय – पीहू पटेल
थाली-दिया सजाओ: प्रथम – मुस्कान साहू, द्वितीय – आयांश गुप्ता, तृतीय – समर्थ नाथ योगी
तोरण सजाओ: प्रथम – वैभव गुप्ता, द्वितीय – नभ गुप्ता, तृतीय – प्रयाग साहू
बच्चों को पुरस्कार श्री अखिलेश शर्मा, पार्षद निर्देश पटेल एवं पार्षद रीता सोनी द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही सांत्वना पुरस्कार और पेन, पेंसिल, चॉकलेट वितरण भी हुआ।
कार्यक्रम में विहिप उपाध्यक्ष श्रीमती ममता यदु, समाज सेविका श्रीमती उमा यादव, नगर पालिका स्कूल की अध्यापिका श्रीमती रानी योगी, कलीन यादव, चमेली दीदी, मनीषा गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 Comments