Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: बालोद से बड़ी खबर : रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे?

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


बालोद से बड़ी खबर : रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे?


बालोद।

जिले में एक बार फिर से खुलेआम जुआ (बावनपरी) का खेल चलने लगा है। लाखों रुपये के दांव पर खेले जा रहे इस अवैध खेल में अब कानून के रखवाले ही कथित रूप से सुरक्षा कवच बनकर शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में रात होते ही जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है, जहां पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम किस्मतें आजमाई जा रही हैं।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे — यह सवाल अब हर नागरिक के मन में गूंज रहा है।


बताया जा रहा है कि इस खेल में न केवल बड़े व्यापारी और बाहरी खिलाड़ी शामिल हैं, बल्कि कुछ पुलिसकर्मी खुद भी दांव लगाने और पहरा देने की भूमिका में नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसके इशारे पर यह जुआ साम्राज्य फलफूल रहा है?


जनता अब जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से अपेक्षा कर रही है कि इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून पर जनता का भरोसा कायम रह सके।

Post a Comment

0 Comments