CGVTV संवाददाता की रिपोर्ट..
बेलगहना। सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व 6 अक्टूबर को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी की उपस्थिति में प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि आश्रम परिसर में नव निर्मित रामकुटी का पूजन और हवन विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा। प्रमुख यजमान नवीन अग्रवाल होंगे।
आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित करने के साथ-साथ प्रसाद वितरण और शास्त्रीय संगीत की भव्य संध्या भी आयोजित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। यह शिविर प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रजनीश पांडेय और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
इस आयोजन में सहयोग हेतु प्रमुख रूप से रूद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता, बालमुकुंद पांडेय, नवीन अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, विजय कोल, हैप्पी गुप्ता, शैलेश गुप्ता, राहुल यादव, अनिल पांडेय, माधव कुशवाहा, बबलू गुप्ता, हरीश कुलमित्र, सुरेश राजपूत, मानसिंह ध्रुवे, विजय केशरवानी, वीरेंद्र ठाकुर व राजेश कश्यप सहित अन्य भक्तजन अपनी भूमिका निभाएंगे।
शरद पूर्णिमा का यह पर्व बेलगहना में आस्था, भक्ति और समाजसेवा का संगम लेकर आने वाला है, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


0 Comments