Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गांधी जयंती पर स्वच्छ्ता अभियान,कार्यकर्ताओं दिया स्वच्छ्ता संदेश*

 *गांधी जयंती पर स्वच्छ्ता अभियान,कार्यकर्ताओं दिया स्वच्छ्ता  संदेश*



दुर्गूकोंदल।सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी जयंती के अवसर   ग्राम राऊरवाही में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।जनपद सदस्य पीलम नरेटी के साथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर गाँव के सड़क,बोरिंग पंचायत भवन परिसर के आसपास की  सफाई की । इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधीजी के स्वच्छता ही सेवा के संदेश को दोहराया और ग्रामवासियों से साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की।इस अभियान में  नरेश कोमरा भीम कोमरा,  कोमरा, मनोहर कोमरा, पपीत गावडे, शरद शोरी, चेतन कोमरा, प्रताप गावडे, भारत निषाद सहित कई कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए ग्रामवासियों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए।नरेश कोमरा ने कहा कि जिस प्रकार गांधीजी ने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, उसी प्रकार सभी को मिलकर स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देना होगा। जनपद सदस्य  पीलम नरेटी ने कहा, स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज के विकास का आधार है। गांधीजी ने स्वच्छता को आजादी से अधिक महत्व दिया था। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने गांव, शहर और देश को स्वच्छ बनाने के लिए सतत प्रयास करें।उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे सामुदायिक भागीदारी के साथ स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बोरिंग, सड़क और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, जिससे गांधीजी के विचारों को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments