Ticker

6/recent/ticker-posts

Bhilai: सरस्वती बुक्स को मिला कोसम सम्मान

 लोकेशन भिलाई 

संजय कुमार 


सरस्वती बुक्स को मिला कोसम सम्मान



भिलाई। बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में आयोजित दो दिवसीय साहित्य महोत्सव ‘कोसम’ में भिलाई की प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था सरस्वती बुक्स को कोसम सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट प्रकाशन कार्य के लिए प्रदान किया गया।


सम्मान का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सरस्वती बुक्स के युवा प्रकाशक आकाश महेश्वरी ने यह सम्मान ग्रहण किया।


सम्मान प्राप्ति पर आकाश महेश्वरी ने कहा कि — “यह सम्मान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ा देता है।”


कार्यक्रम में प्रदेशभर के साहित्यकार, कवि और प्रकाशक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



---

Post a Comment

0 Comments