Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ई-केवाईसी नहीं होने से महिलाएं महतारी वंदना योजना से वंचित

 ई-केवाईसी नहीं होने से महिलाएं महतारी वंदना योजना से वंचित



दुर्गुकोदल। जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने बताया विकासखंड दुर्गुकोंदल में महिला बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार 600 से अधिक महिलाओं का राशनकार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ है। जिसके कारण महतारी वंदना कि राशि नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जानबूझकर प्रदेश के महिलाओं का महतारी वंदन से नाम कटवाने के लिए ई केवाईसी नहीं करवाया जा रहा जिससे ब्लॉक के महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है आंगनबाड़ी सेक्टर प्रभारियों ने बताया है कि महिलाओं का राशनकार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ है इसलिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को सुचना दे दी गई है जिस हितग्राही का राशनकार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ वह पीडीएस संचालक के पास जाकर अपना ई-केवाईसी करवाने की सलाह दी गई  है । दुर्गुकोंदल विकास खंड के हितग्राही महिलाओं ने कहा है कि ई-केवाईसी नहीं होने से महतारी वंदन कि राशि नहीं मिल रहा है पीडीएस सेल्समैन के के पास ई-केवाईसी के लिए कोई मशीन उपलब्ध नहीं है सरकार धीरे धीरे महिलाओं को ठगने का कार्य कर रही है इसलिए महिलाओ ने शासन प्रशासन से पुनः ई-केवाईसी प्रारंभ करने का मांग की है  ताकि जितने भी राशनकार्ड धारी महिलाएं जिनके ई-केवाईसी नहीं हुआ है वह सब ई-केवाईसी करवा सके सरकार जल्द से जल्द सभी महिलाओं का ई केवाईसी करवाने हेतु मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments