*हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत मैनपुर इलाके में दहशत*
*नेशनल हाईवे 130 सी में आये दिन पहुंच रहा हाथी का दल
*गरियाबंद* - जिले के मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, ज्ञात हो कि एक जंगली हाथी के मुंह में छाला होने के चलते वह बीमार हो गया है और लगातार यह हाथी नेशनल हाईवे 130 सी गरियाबंद मैनपुर देवभोग मार्ग पर पहुंच रहा है, हाथी आक्रामक हो गया है बीते रात इस हाथी के हमले से कोदोमाली -तौरेगा निवासी जंगल सिंह पिता पंचम जाति कमार उम्र 45 वर्ष की मौत होने की जानकारी निकाल कर सामने आई है जिससे कोदोमाली तौरेंगा में भी दहशत देखने को मिल रहा है वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है इस घटना की पुष्टि तौरंगा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरचे ने कर दिया है।
*बीमार हाथी का नहीं हो पाया है इलाज वन विभाग ने हाई एलर्ट जारी किया*
बता दें कि हाथी कई दिनों से बीमार है मूंह में छाले पड़ने के कारण भोजन नहीं खा पा रहा है भूखा हाथी पागल सा हो गया है किसान मक्के के खेत पर था तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचल कुचल कर मार डाला ग्रामीण के मौत के बाद वन विभाग ने इस पास के इलाकों में हाई एलर्ट जारी किया है।


0 Comments