Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्यौहार के मद्देनजर बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी

 थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्यौहार के मद्देनजर बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी

 थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा शांति एव कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असमाजिक तत्वो के विरूद्ध  निरंतर कार्यवाही जारी है।

थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अनावेदक दीपक साहू पिता स्व. रामदयाल साहू, उम्र 37 साल, निवासी ग्राम

 अर्जुनी वार्ड नं. 09, थाना डोंगरगांव के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मान0 एसडीएम न्यायलय पेश कर भेजा गया जेल। 

   


           

वरिष्ठ अधिकारी  पुलिस अधीक्षक  राजनांदगंाव  मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  डोंगरगांव  दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रख रही है साथ ही क्षेत्र में डोंगरगांव पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है। 

इसी अभियान के तहत आगामी त्यौहार सीजन के मद्देनजर थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अनावेदक दीपक साहू पिता स्व. रामदयाल साहू, उम्र 37 साल, निवासी ग्राम अर्जुनी वार्ड नं. 09, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव(छ0ग0) के विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक कृष्णा पाटले, थाना प्रभारी डोंगरगांव, सउनि देवकुमार रावटे, आरक्षक आरक्षक चन्द्रकांत सोनी, दीपक जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments