*अवनीश बने सहायक शिक्षक ब्लाक इकाई के अध्यक्ष*
रिपोर्टर --जयविलास शर्मा
*चार नाम सामने आये दो ने समर्थन दिया दो उम्मीदवारों को बीच हुआ मतदान
गरियाबंद --जिले के देवभोग में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक के ब्लाक इकाई के अध्यक्ष पद पर आज शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन सम्पन्न हो गया अध्यक्ष पद के लिये हुये इस निर्वाचन में सफल कृषक और शिक्षक अवनीश पात्र भारी मतों से निर्वाचित हो गये है। विकासखण्ड अध्यक्ष पद के निर्वाचन में ब्लाक के 100 सहायक शिक्षक उपस्थित थे और मतदान में हिस्सा लिया।अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद अनिल सिन्हा, रमेश कुमार ठाकुर, वीरेन्द्र सोनवानी, आशुतोष अवस्थी, यशवंत बघेल,सुनिल ठाकुर, भूदेवदास वैष्णव, रमेश सिंह ठाकुर,शेखर प्रसाद साहू, तेजराज ठाकुर, ब्रजेश पाण्डेय,भगवानों मांझी, भद्र नायक,कंचन कपूर टांडिया, संदीप अवस्थी,सुनिल अग्रवाल, जयलाल नागेश, कुर्ती राम पटेल, रूपचन्द्र नागेश, धनेश्वर वर्मा,लीलाधर नेताम,माधुरीशरण नेताम, शंकर कंवर,लोचन बघेल, जितेन्द्र निर्मलकर, लक्ष्मीकांत बेहेरा, इंद्रजीत कश्यप, निवेदिता बेहेरा,सारिका अवस्थी,रूपिका रानी मरकाम,रंजिता यादव,कुमला मरकाम, स्मिता पाणिग्राही, सुनिता पाणिग्राही, पूर्णिमा शर्मा,रजनी पाण्डेय सहित सहायक शिक्षकों ने बधाई दी।
*सरलता और सहजता और उन्नत कृषक ही जीत के कारण*
अवनीश पात्र शिक्षक के साथ कृषि क्षेत्र के हार्टीकल्चर में एक उन्नत कृषक है उनकी सहजता और सरलता ही सहायक शिक्षक के विकासखण्ड स्तरीय अध्यक्ष निर्वाचन में जीत के कारण बने हैं।वहीं अपने शिक्षकीय जीवन में साथियों के साथ उनकी नम्र व्यवहार व आचरण के कारण संगठन के शिक्षक सदस्यों ने ब्लाक इकाई के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपा है।
*100 सदस्यों की उपस्थिति में 63 वोट मिले 28 मतों से मिली जीत*
सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक के ब्लाक इकाई के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया में अवनीश पात्र, रेखराम निधी,आशुतोष अवस्थी और चंदर प्रधान के नाम प्रस्तावित हुते जिसमें आशुतोष अवस्थी ने अपना नाम वापस लेते हुते अवनीश पात्र को अपना समर्थन दिया तो वहीं चंदर प्रधान ने रेखराम निधी के समर्थन में नाम वापस लिया। अवनीश पात्र और रेखराम निधि के बीच हुये चुनाव में अवनीश को मतदान हुये 100 मतों में 63 वोट मिले वहीं रेखराम निधि को 35 और दो मत खारिज हो गये , इस प्रकार अध्यक्ष के लिये हुते निर्वाचन में अवनीश पात्र ने 28 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गये।
*चुनाव प्रभारी ने की जीत की घोषणा निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर दी बधाई*
सहायक शिक्षक के ब्लाक अध्यक्ष पद के निर्वाचन चुनाव प्रभारी फणेन्द्र साहू के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। मतदान और मतगणना के पश्चात चुनाव प्रभारी फणेन्द्र साहू ने अवनीश पात्र के जीत की घोषणा कर निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुते जीत की बधाई दी।


0 Comments