Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह लोहत्तर में 16 अक्टूबर को*

 *सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह लोहत्तर में 16 अक्टूबर को*



दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल जनपद सभापति विकास राजु नायक ने बताया कि पिता श्री स्व: नंदूनायक के प्रथम पुण्यतिथि और दीपावली के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर को सोनादई लोहत्तर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और 90% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, वही  लोहत्तर क्षेत्र के गायता, पटेलों का भी सम्मान होगा।विकास राजु नायक ने कहा कि यह समारोह उन लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में जैसे कि शिक्षा, कला, विज्ञान, सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही स्कूली छात्रों के सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों की कड़ी मेहनत, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास को पुरस्कृत करके उन्हें प्रेरित करना, उत्साहित करना और भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है।यह समारोह न केवल छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव मानेगा, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के समर्थन और मार्गदर्शन को भी मान्यता देगा। यह समारोह दूसरों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलेगी, और यह समाज को शिक्षा के महत्व के बारे में एक संदेश देगा और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Post a Comment

0 Comments