थाना - बागनदी जिला - राजनांदगांव
थाना बागनदी पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।
गांव में अशांति फैलाने वाले 04 अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत की गयी कार्यवाही।
अनावेदकों को गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरिया के समक्ष किया गया पेश।
नाम अनावेदकगण - 01. सुनील कुमार पिता आनंद राव कलार उम्र 29 साल
02. निखिल उईके पिता शांतिलाल उईके उम्र 26 साल
03. राजकुमार पिता भागचंद कलार उम्र 48 साल
दिनेश सहारे पिता स्वर्गीय लखनलाल सहारे उम्र 42 साल सभी निवासी घोरतलाब थाना बागनदी जिला राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में असामाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। आज दिनांक 13/10/2025 को ग्राम घोरतलाब के ग्रामीणों के द्वारा थाना बागनदी को आवेदन पेश किया की कि ग्राम घोरतलाब में शराबबंदी होने के बाद गांव के कुछ लोग शराबबंदी करने वाले ग्रामीणों को डरा धमका रहे हैं की शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर बागनदी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनावेदकगणो से पूछताछ करने पर अनावेदकगणो द्वारा ग्रामीण लोगों को हम लोगो के खिलाफ थाना में रिर्पोट कराये हो कहकर वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसे पुलिस के द्वारा समझाने पर भी न समझकर और ज्यादा आक्रोशित होकर ग्रामीणों को मारने पीटने के लिए उतारू हो रहा था जिससे अनावेदकगणो के द्वारा किसी संज्ञेय अपराध घटित करने की संभावना बने होने पर धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नही होने से अनावेदकगणो को गिरफ्तार किया गया तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनावेदकगणो के विरूध्द धारा 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत इस्तगासा कायम कर माननीय कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय छुरिया के समक्ष किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ढाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, आरक्षक श्रीकांत लहरे, भूपेंद्र तुमरेकी, दीपक साहू की भुमिका सराहनीय रहा है।

0 Comments