Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दशहरा उत्सव में सांसद भोजराज नाग का जोरदार स्वागत, परंपरा-संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान*

 *दशहरा उत्सव में सांसद भोजराज नाग का जोरदार स्वागत, परंपरा-संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान*




दुर्गूकोदल।विकासखंड दुर्गूकोदल के ग्राम खुटगांव नागेल मोह्ट मुदिया बूढ़ादेव में पारंपरिक देव दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के नरेटी परिवार, तड़यूह भाई, अक्को मामा सहित सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित होकर बूढ़ादेव से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आगमन पर नरेटी परिवार द्वारा सांसद भोजराज नाग का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें गमछा से पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में सांसद नाग ने कहा कि “हमारी परंपरा और संस्कृति हमारी असली पहचान है। हमारे पूर्वजों से मिली यह प्रकृति पूजक परंपरा हमें धरती, जल, वृक्ष और देवताओं से जोड़ती है।उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी नौकरी और आधुनिकजीवनशैली में व्यस्त होकर अपनी जड़ों से दूर हो रही है, जबकि हमें अपने देवस्थलों और परंपराओं का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “गांवों की सरकारी जमीन और जंगलों की सुरक्षा आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी विरासत हैं।

सांसद नाग ने दुर्गूकोदल और अंतागढ़ को खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र बताते हुए कहा कि यहाँ की माइंस से निकलने वाली रॉयल्टी और CSR राशि से स्थानीय विकास होना चाहिए, लेकिन वास्तविक लाभ गांवों तक नहीं पहुँच पा रहा।उन्होंने कहा कि वह स्वयं जल्द दुर्गूकोदल आकर बजरंग, मीवान स्टील्स, चेमल माइंस जैसी कंपनियों के CSR कार्यों और खनिज न्यास निधि के उपयोग की समीक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कंपनियाँ और अधिकारी विकास कार्य नहीं करते, तो मैं माइंस बंद कराने की सिफारिश करूंगा।सांसद ने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “जो लोग मूल धर्म छोड़ रहे हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।उन्होंने समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ें।इस अवसर पर नागेल मोह्ट मुदिया बूढ़ादेव सेवा समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद नरेटी, श्यामलाल नरेटी, श्याम नेगी, बैजनाथ नरेटी, जगत नरेटी सहित नरेटी परिवार के सदस्यों ने सांसद से जाली तार घेराव, शौचालय निर्माण, पानी के टैंकर जैसी स्थानीय मांगें रखीं, जिनके समाधान का सांसद ने आश्वासन दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, देवलाल नरेटी, जनपद सदस्य पीलम नरेटी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंग कल्लो, महामंत्री रामचंद्र कल्लो, महामंत्री शकुंतला नरेटी, भाजपा नेता अशोक जैन, सोमल जैन, दीपक पुडो, नागसाय तुलावी, फुलसिंग मंडावी, बसंत ध्रुव, लच्छू नरेटी, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments