लोकेशन बालोद
संजय कुमार
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले जारी
बालोद में चल रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (सत्र 2025-26) में आज विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच संभाग — दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा की टीमें भाग ले रही हैं।
🏐 नेटबॉल (बालक वर्ग):
दुर्ग ने रायपुर को 18–13 से हराया, रायपुर ने बस्तर को 24–02 से परास्त किया, वहीं बिलासपुर ने सरगुजा को 28–02 से मात दी।
🏐 नेटबॉल (बालिका वर्ग):
दुर्ग ने बिलासपुर को 17–14 से, बस्तर ने सरगुजा को 08–03 से, रायपुर ने बिलासपुर को 13–11 से तथा बस्तर को 18–06 से पराजित किया।
⚽ फुटबॉल (बालक वर्ग):
बिलासपुर ने रायपुर को 2–1 से हराया, बस्तर ने सरगुजा को 2–0 से मात दी।
⚽ फुटबॉल (बालिका वर्ग):
सरगुजा ने दुर्ग को 2–0, रायपुर ने बिलासपुर को 1–0, बस्तर ने दुर्ग को 2–0, सरगुजा ने बिलासपुर को 1–0 और बस्तर ने रायपुर को 4–0 से पराजित किया।
🤾♂️ खो-खो (बालक वर्ग):
दुर्ग ने बिलासपुर को 3 अंकों से, रायपुर ने सरगुजा को 1 अंक से और बस्तर ने सरगुजा को एक पारी और 26 अंकों से हराया।
🤾♀️ खो-खो (बालिका वर्ग):
बिलासपुर ने दुर्ग को 8 अंकों से, रायपुर ने सरगुजा को 13 अंकों से, बस्तर ने सरगुजा को एक पारी और 21 अंकों से मात दी।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से मैदान में रोमांच छा गया। सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, कॉलेज ग्राउंड एवं संस्कार शाला बालोद में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

0 Comments