ग्राम पंचायत खटवा बरदर में वंदे मातरम का सामूहिक गान किया
संवाददाता:-अरविंद कुमार बेक
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत खटवा बरदर में राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूरदर्शन द्वारा प्रसारित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंचायत सचिव एवं सरपंच दीपिका एक्का,मगदली कुजूर , फुलेश्वरी बेक समेत सम्मिलित हुईं सभी वार्ड पंच के द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया।
राष्ट्रगीत के सामूहिक गान ने सबके हृदय को देशभक्ति की भावना से भर दिया, राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पंचायत सचिव ने इस शुभ अवसर पर विचाराभिव्यक्ति करते हुए कहा कि भारतीयों के लिए यह सिर्फ गीत नहीं किंतु भारत मां का वंदन है।

0 Comments